लातेहारझारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव की मांग तेज,सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव की मांग तेज, सांसद से मिला नवझारखंड जनएकता संगठन

Views: 4
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

बरहरवा (पाकुड़)।पाकुड़–बरहरवा रेलखंड के गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13011/13012) के ठहराव की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इसी मांग को लेकर रविवार को नवझारखंड जनएकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा से मुलाकात की और उन्हें विस्तृत मांगपत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आग्रह किया कि वे इस जनहित से जुड़े मुद्दे को रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाएं, ताकि गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जा सके।

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव की मांग तेज,सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल

 लंबे समय से उठ रही है मांग

संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि गुमानी और आसपास का क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, मरीज और किसान रेल सेवा पर निर्भर हैं। हावड़ा और मालदा जैसे महत्वपूर्ण शहरों तक यात्रा के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस एक प्रमुख ट्रेन है, लेकिन गुमानी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

 पहले भी हो चुके हैं आंदोलन और ज्ञापन

मांगपत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों द्वारा रेलवे प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपे गए हैं। इसके साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन भी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

 प्रतिनिधिमंडल ने रखी मजबूत पैरवी

सांसद से मुलाकात के दौरान नवझारखंड जनएकता संगठन के फाउंडर अंसार अली उर्फ मिंटू, अध्यक्ष फारोग अहसान, अनिकुल इस्लाम, अब्दुल मालिक, सरफराज अहमद सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गुमानी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को जनहित में आवश्यक बताया।

Loading

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव की मांग तेज,सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button