Skip to content

बालूमाथ सीएचसी में महिला चिकित्सक की पदस्थापना की मांग तेज

Views: 183
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second
बालूमाथ सीएचसी में महिला चिकित्सक की पदस्थापना की मांग तेज
Oplus_131072
  • जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

लातेहार।जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि बालूमाथ क्षेत्र में महिलाओं की चिकित्सा समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र महिला चिकित्सक की पदस्थापना की जाए।

अपने पत्र में अनीता देवी ने लिखा है कि बालूमाथ सीएचसी में महिला डॉक्टर न होने के कारण स्थानीय महिलाओं को इलाज कराने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक संकोच और पारिवारिक कारणों से कई महिलाएं पुरुष चिकित्सक से परामर्श नहीं ले पाती हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं, किशोरियाँ और वृद्ध महिलाएं मजबूरीवश झोलाछाप चिकित्सकों के पास जाती हैं या फिर लातेहार व रांची जैसे दूरदराज के स्थानों पर महंगे इलाज के लिए जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।

अनीता देवी ने यह भी कहा कि बालूमाथ के साथ-साथ अति दुर्गम फिरायज जैसे इलाकों की महिलाएं भी सीएचसी से लाभान्वित हो सकती हैं, यदि वहां महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाती है। यह मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता करती रही है।

उन्होंने पत्र की एक प्रति स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को भी प्रेषित की है।

जिप उपाध्यक्ष ने सरकार से इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि इससे न केवल महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों का सरकार पर विश्वास और भी मजबूत होगा।

Loading

बालूमाथ सीएचसी में महिला चिकित्सक की पदस्थापना की मांग तेज

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,