जानकारी के अनुसार बभनगामा मोड़ की तरफ से पंडाल का सामान लोड कर मालवाहक टेम्पू तीनपहाड़ की और जारहा था इसी दोरान तीनपहाड़ एटीएम के समीप जर्जर सड़क के गड्ढे पर टेम्पू पलट गया जिससे उसके चालक और पंडाल कर्मी आंशिक रूपसे घायल होगए।
वही स्थानीय लोगो की मदद से वाहन और समान को उठाया गया और घायलों को स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया गया।वही इस घटना से स्थानीय लोगो मे जर्जर सड़क को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रही है लोगो को कहना हैं कि तीनपहाड़ सड़क काफी जर्जर और गढ्ढो में तब्दील होगया है.
जिसके कारण एटीएम के समीप आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होरही हैं।इसे जल्द दुरुस्त नही कराया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।