आजसूट्रेंडिंगलातेहार
Trending

Latehar:शिक्षा व्यवस्था में सुधार समेत 9 मांगों को लेकर युवा आजसू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

मॉडल डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति, छात्रावास में सुविधाएं बढ़ाने और विद्यार्थियों को बस किराए में 50% छूट की मांग

Views: 8
0 0
Read Time:3 Minute, 52 Second

लातेहार। जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा आजसू एवं छात्र युवा आजसू ने उपायुक्त को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला प्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षा और छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विद्यार्थियों को अब भी कई बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। युवा आजसू ने गोवा स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में संचालित विभिन्न संकायों में शिक्षकों की नियुक्ति कर नियमित पठन-पाठन शुरू कराने तथा जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की।

Latehar:शिक्षा व्यवस्था में सुधार समेत 9 मांगों को लेकर युवा आजसू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

संगठन ने जिले के सभी प्रखंडों में पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। वहीं, जिला मुख्यालय में संचालित छात्रावासों में नि:शुल्क भोजन, वार्डन, सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने के साथ स्नातक के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए नए छात्रावास के निर्माण की मांग उठाई।

ज्ञापन में प्रत्येक विद्यालय परिसर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने, छुट्टी के समय पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने तथा जर्जर विद्यालय भवनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग भी शामिल है।

युवा आजसू ने दूर-दराज से स्कूल और कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की पहल करने तथा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया गया।

जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े इन मुद्दों पर प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए, ताकि जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

मौके पर सुकेश यादव, लवकुश यादव, नीरज यादव, संजीव कुमार, उज्जवल गुप्ता, शंकर उरांव, विवेक कुमार दुबे, मनोज तिवारी, नारद कुमार, नागमणि यादव, पंकज प्रसाद, विजेंद्र कुमार, रंजन सिंह, विवेक कुमार, नवनीत पांडेय, रवि कुमार, रितेश कुमार, अनमोल चौधरी और राहुल सिंह मौजूद थे।

Loading

Latehar:शिक्षा व्यवस्था में सुधार समेत 9 मांगों को लेकर युवा आजसू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button