Views: 303
0 0
"मेरा घर संगम"अभियान के तहत कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

“मेरा घर संगम”अभियान के तहत कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान

घाघरा, गुमला रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा संचालित “मेरा घर संगम” कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहीद देवनारायण भगत प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर श्रमदान करते हुए प्रतिमा स्थल के आसपास लगभग 100…

"मेरा घर संगम"अभियान के तहत कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान
Read Time:2 Minute, 5 Second
"मेरा घर संगम"अभियान के तहत कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान

घाघरा, गुमला

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू,

घाघरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा संचालित “मेरा घर संगम” कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहीद देवनारायण भगत प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर श्रमदान करते हुए प्रतिमा स्थल के आसपास लगभग 100 मीटर क्षेत्र में महीनों से जमा कचरे को साफ किया गया।

इस कार्यक्रम की मेजबानी स्थानीय महिला एवं पुरुष कांग्रेसजनों द्वारा की गई। राजस्थान कांग्रेस की प्रदेश महिला सचिव डॉ. मीनाक्षी सेठी ने बताया कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम गुमला जिले में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सर्वोदय विचारधारा को बढ़ावा देना है। साथ ही, स्थानीय संस्कृति, जीवनशैली और समस्याओं को समझने का प्रयास भी किया जा रहा है।

"मेरा घर संगम"अभियान के तहत कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान

कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से आए 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. मीनाक्षी (राजस्थान), अजित (महाराष्ट्र), मनीष गौसर, सुषमा, प्रेम सिंह गुज्जर (मध्यप्रदेश), अजय सिंह, गौरव राय (उत्तर प्रदेश), चित्रा एवं अरुण राय (तमिलनाडु) शामिल हैं।
स्थानीय स्तर पर बॉबी भगत, अरुण पांडेय, कल्याणकारी मानव विकास संस्थान के अनिरुद्ध चौबे, समीर भगत, भोला कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

"मेरा घर संगम"अभियान के तहत कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports