Views: 640
0 0
अबुआ वीर दिशोम अभियान-2023 के क्रियान्वयन तथा वन अधिकार समिति के गठन के संबंध में हुई समीक्षात्मक बैठक,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अबुआ वीर दिशोम अभियान-2023 के क्रियान्वयन तथा वन अधिकार समिति के गठन के संबंध में हुई समीक्षात्मक बैठक,

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुखगुमला:- आज मंगलवार को उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा लाइब्रेरी सभागार में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , परियोजना निदेशक-आईटीडीए, सदर/चैनपुर/बसिया अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित सभी अंचलाधिकारियों की उपस्थिति में वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के निमित्त बैठक…

अबुआ वीर दिशोम अभियान-2023 के क्रियान्वयन तथा वन अधिकार समिति के गठन के संबंध में हुई समीक्षात्मक बैठक,
Read Time:3 Minute, 22 Second
अबुआ वीर दिशोम अभियान-2023 के क्रियान्वयन तथा वन अधिकार समिति के गठन के संबंध में हुई समीक्षात्मक बैठक,
  • उपायुक्त ने दिए कई आवश्यक निर्देश

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:-
आज मंगलवार को उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा लाइब्रेरी सभागार में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , परियोजना निदेशक-आईटीडीए, सदर/चैनपुर/बसिया अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित सभी अंचलाधिकारियों की उपस्थिति में वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अबुआ वीर दिशोम अभियान-2023 के क्रियान्वयन तथा ग्राम वन अधिकार समिति, अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति तथा प्रखंड/अनुमंडल/जिला स्तरीय एफआरसी सेल के गठन/पुनर्गठन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

अबुआ वीर दिशोम अभियान-2023 के क्रियान्वयन तथा वन अधिकार समिति के गठन के संबंध में हुई समीक्षात्मक बैठक,

बैठक में बताया गया कि ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति गठन/पुनर्गठन हेतु वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की सहभागिता तथा अंचलाधिकारी सहित अंचल कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित कर जिला के सभी गांव में ग्राम सभा के आयोजन हेतु ग्राम बार शेड्यूल तैयार कर प्रत्येक ग्राम सभा की कार्रवाई उपायुक्त द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में किया जाना है। ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति गठन के अलावा अनुमंडल तथा जिला स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन भी सुनिश्चित है। इसके अलावा प्रखंड, अनुमंडल तथा जिला स्तर पर वन अधिकार अधिनियम सेल का गठन भी होगा। उपरोक्त के आलोक में जिला उपायुक्त के द्वारा समस्त कार्रवाई में संलग्न पदाधिकारी को अपने निर्धारित दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ग्राम, अनुमंडल तथा जिला स्तर पर गठित होने वाले वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही वन पट्टा अधिनियम से संबंधित विषयों पर भी परिचर्चा की गई।उपायुक्त ने प्रखंड स्तरों पर भी उक्त वनाधिकार से संबंधित सभी संबधितों के बीच कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया।

Loading

अबुआ वीर दिशोम अभियान-2023 के क्रियान्वयन तथा वन अधिकार समिति के गठन के संबंध में हुई समीक्षात्मक बैठक,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports