साहिबगंज में कांग्रेस का SIR हेल्प कैम्प शुरू, मतदाताओं को मिल रही निःशुल्क सहायता


कोटालपोखर संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह साहिबगंज ज़िला प्रभारी डॉ. मुन्नम संजय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) हेल्प कैम्प का शुभारंभ किया गया।
जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। नेताओं ने कहा कि पार्टी हर पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को SIR प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।
हेल्प कैम्प में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने और कटे नाम को पुनः शामिल कराने सहित सभी कार्यों में निःशुल्क सहायता दी जा रही है। यह कैम्प प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा।
कार्यक्रम में अनुकूल मिश्रा, बासुकी नाथ यादव, सरफराज आलम, उमेश पांडे, यमुना दास, मनीष प्रताप, अली कुरैशी, सतीश पासवान, मो. मेराजुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नेताओं ने मतदाताओं से समय रहते अपने विवरण की जांच कराने की अपील की।
![]()



