पलामू
Trending

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त रुख, चेनपुर में 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

अखाद्य रंगों से बनी मिठाइयों पर जीरो टॉलरेंस, शाहपुर में बासी मिठाई और एक्सपायर्ड पेय पदार्थ भी मिले; नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया जुर्माना

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

Palamu:-दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज चेनपुर क्षेत्र में विभिन्न मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, ललिता कुमारी एवं श्री अभय शंकर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं पैकेजिंग में उपयोग की जा रही सामग्री की जांच की गयी।जांच के दौरान अखाद्य रंगों के उपयोग एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। विभाग ने अखाद्य रंगों से तैयार मिठाइयों के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मौके पर ही लगभग 30 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई।

शाहपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बासी समोसे, लड्डू एवं तैयार मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्री तथा एक्सपायर्ड पेय पदार्थ पाए गए। वहीं, अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस, स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटने जैसी कमियां भी सामने आईं। स्वीट पैलेस, महावीर मंदिर चौक सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त रुख, चेनपुर में 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

विभिन्न प्रतिष्ठानों में नियमों के उल्लंघन के मामलों में जुर्माना लगाया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि दीपावली के दौरान मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों के उपयोग अथवा किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना विभाग को दें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button