Views: 162
0 0
उधवा में आम महोत्सव एवं बागवानी मेला का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

उधवा में आम महोत्सव एवं बागवानी मेला का आयोजन

किसानों ने आम की विविध प्रजातियां प्रदर्शित कीं, लीची उत्पादन की भी योजना बरहरवा। उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, बीपीओ प्रियरंजन कुमार, सत्यप्रकाश, तथा बीपीएम जकीर हुसैन…

उधवा में आम महोत्सव एवं बागवानी मेला का आयोजन
Read Time:2 Minute, 16 Second
उधवा में आम महोत्सव एवं बागवानी मेला का आयोजन

किसानों ने आम की विविध प्रजातियां प्रदर्शित कीं, लीची उत्पादन की भी योजना

बरहरवा। उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, बीपीओ प्रियरंजन कुमार, सत्यप्रकाश, तथा बीपीएम जकीर हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मेले में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों लाभुकों ने हिस्सा लिया। किसानों ने लगड़ा, आम्रपाली, खिलसापति जैसी कई किस्मों के आम प्रदर्शित किए। बीडीओ जयंत तिवारी ने प्रत्येक लाभुक से आम की पैदावार और अन्य बागवानी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

बीडीओ ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से किसान बागवानी योजनाओं का लाभ लेकर आयवर्धन कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेगमगंज और जोंका पंचायत में लीची के पौधों के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर मिट्टी की जांच कर ली गई है, जहां शीघ्र ही लीची के पौधे लगाए जाएंगे। यह पहल स्वरोजगार को बढ़ावा देगी।

कार्यक्रम के अंत में बीडीओ ने सभी लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रभारी जीपीएस संतोष कुमार सुमन, प्रधान सहायक अरुण गुप्ता, बीपीएम हारून रशीद, पंचायत सचिव दिलीप दत्ता, परमेश्वर पंडित, कृषक मित्र पिंकी कुमारी समेत कई अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports