Views: 259
0 0
डीसी ने डीईजीएस व ई गवर्नेंस के तहत किये जा रहे कार्यों...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

डीसी ने डीईजीएस व ई गवर्नेंस के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को डीईजीएस/ई- ऑफिस यूआईडीएआई/एनआईसी/आधार संबंधी बैठक आयोजित की गयी।समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह द्वारा उक्त विषयों पर एक-एक कर अद्यतन प्रगति उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया।समीक्षा के क्रम में कुछ पंचायतों में नेट कनेक्टिविटी नहीं…

डीसी ने डीईजीएस व ई गवर्नेंस के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की
Read Time:3 Minute, 45 Second
डीसी ने डीईजीएस व ई गवर्नेंस के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को डीईजीएस/ई- ऑफिस यूआईडीएआई/एनआईसी/आधार संबंधी बैठक आयोजित की गयी।समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह द्वारा उक्त विषयों पर एक-एक कर अद्यतन प्रगति उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया।समीक्षा के क्रम में कुछ पंचायतों में नेट कनेक्टिविटी नहीं होने की बात आयी,

इसपर उपायुक्त ने सभी पंचायत भवनों में इंटरनेट की पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि बगैर इंटरनेट कनेक्टिविटी के कोई पंचायत न रहे यह सुनिश्चित होना चाहिये।इस दौरान डीसी ने प्रत्येक पंचायत में वी०एल०ई को अनिवार्य रूप से बैठने का भी निर्देश दिया।

डीसी ने डीईजीएस व ई गवर्नेंस के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

यूआईडीएआई की समीक्षा के दौरान नीलांबर-पीतांबरपुर व हैदरनगर प्रखंड में आधार एनरोलमेंट व आधार अपडेशन में बेहद कम प्रगति पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी प्रकट की गयी साथ ही उन्होंने यूआईडीएआई के डीपीओ को पीवीटीजी समूह का शतप्रतिशत आधार कवरेज कराने की बात कही गयी।इसी तरह झारनेट कनेक्टिविटी अंतर्गत ब्लॉक वीसी रूम की समीक्षा की गयी,बताया गया कि नवाबाजार में कैमरा फाल्ट है।इस दौरान उपायुक्त ने रामगढ़ ब्लॉक में वीसी रूम का अधिष्ठापन कराने पर बल दिया।

वैसे सीएसपी संचालक जो असक्रीय हैं,उन्हें पूर्ण रूप से सक्रीय करने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने जिले में कार्यरत सीएसपी संचालकों की जानकारी ली,इस दौरान वैसे सीएसपी संचालक जो असक्रीय हैं उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर पूर्ण रूप से सक्रिय करने की बात कही।

सभी प्रमाणपत्रों को तय समय सीमा में निष्पादन करें:उपायुक्त

बैठक में उपायुक्त ने झारसेवा के तहत जारी होने वाले सभी तरह के प्रमाण पत्रों को तय समय सीमा में निष्पादन करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि अभी जिले में चतुर्थ वर्गीय में नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।ऐसे में आवेदकों को विभिन्न तरह के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता पड़ेगी इसके मद्देनजर जितना जल्दी संभव हो,प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करें।उन्होंने मैरेज प्रमाण पत्र के आवेदनों को रिजेक्ट होने के कारणों के विषय पर भी जानकारी ली।इसी तरह ई ग्रंथालय समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गयी।इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,सहायक समाहर्ता,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम,जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports