स्थानीय समाचार

सामाजिक कार्यों में सहयोग हेतु युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत : धीरज मिश्रा

Views: 116
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second
सामाजिक कार्यों में सहयोग हेतु युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत : धीरज मिश्रा

जरूरतमंद लोगों के सहयोग हेतु नयी संस्कृति सोसाइटी को किया वस्त्र खिलौने का वितरण

पलामू:- पलामू के सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक सामाजिक संस्था व्हाट्स एप ग्रुप इंसानियत का रिश्ता के संचालक धीरज मिश्रा ने पलामू डाल्टनगंज में संचालित सामाजिक संस्था नई संस्कृति सोसाइटी के कार्यालय में संस्था के संचालक अजीत कुमार पाठक को जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र , खिलौने वितरण करने हेतु सौंपा।

इस अवसर पर धीरज मिश्रा ने कहा कि सभी लोगों को ख़ास कर आज की युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर हिस्सा लेकर जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने का सराहनीय कार्य जाना चाहिए जिससे कि आम जनमानस के साथ ही जरूरतमंद लोगों को चेहरे पर भी मुस्कान लाने के साथ ही पुण्य का भागी बना जा सके । श्री मिश्रा ने प्रमंडल के पलामू सभी लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर हिस्सा लेकर जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि आगे भी जरूरत मंद लोगों को सहयोग करने का कार्य किया जाएगा ।

संस्था के संचालक अजीत पाठक ने धीरज मिश्रा द्वारा किया जा रहा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया । एवं अन्य लोगों से भी सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर हिस्सा लेकर जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया

इस अवसर पर संस्था के सदस्य उदय कुमार झा , हिमांशु त्रिवेदी एवं सामाजिक कार्यकर्ता परशुराम सेना भार्गव के प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी , शशिकांत तिवारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button