स्थानीय समाचार

राजमहल में आरसीएच पोर्टल, मोबाइल अकैडमी एवं किलकारी पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण

Views: 297
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second
राजमहल में आरसीएच पोर्टल, मोबाइल अकैडमी एवं किलकारी पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण

बरहरवा। राजमहल अनुमंडल अस्पताल सभागार में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज के निर्देशानुसार अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. देवेंदु बोस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण का आयोजन अरमान संस्था के सहयोग से किया गया, जिसमें आरसीएच पोर्टल, मोबाइल अकैडमी और किलकारी कार्यक्रमों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अरमान संस्था के राज्य सलाहकार सुब्रतो राय, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ज्वाला प्रसाद, और प्रोग्राम ऑफिसर वरुण द्ववारी ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में राजमहल और उधवा प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHOs) एवं सहायक नर्स दाइयों (ANMs) ने भाग लिया। इस अवसर पर बीपीएम अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button