Views: 374
0 0
गढ़वा फोरलेन निरीक्षण: एसडीएम ने दुर्घटना रोकथाम हेतु उपायों पर दिए निर्देश, सुरक्षा उपाय होंगे लागू

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा फोरलेन निरीक्षण: एसडीएम ने दुर्घटना रोकथाम हेतु उपायों पर दिए निर्देश, सुरक्षा उपाय होंगे लागू

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक सह महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने तकनीकी कर्मियों के साथ गढ़वा बाईपास फोरलेन के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण मंगलवार को किया। बाईपास फोरलेन पर डुमरो चौक सहित अन्य इलाकों में अक्सर हो रहे रोड एक्सीडेंट के मद्देनजर बीते…

गढ़वा फोरलेन निरीक्षण: एसडीएम ने दुर्घटना रोकथाम हेतु उपायों पर दिए निर्देश, सुरक्षा उपाय होंगे लागू
Read Time:3 Minute, 43 Second
गढ़वा फोरलेन निरीक्षण: एसडीएम ने दुर्घटना रोकथाम हेतु उपायों पर दिए निर्देश, सुरक्षा उपाय होंगे लागू

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक सह महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने तकनीकी कर्मियों के साथ गढ़वा बाईपास फोरलेन के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण मंगलवार को किया।

बाईपास फोरलेन पर डुमरो चौक सहित अन्य इलाकों में अक्सर हो रहे रोड एक्सीडेंट के मद्देनजर बीते रविवार को एसडीएम संजय कुमार ने यहां के ग्रामीणों के साथ स्थल निरीक्षण किया था।ग्रामीणों से मिली सूचनाओं के आलोक में संजय कुमार ने एनएच के परियोजना निदेशक एवं अन्य पदाधिकारियों को दो दिनों के अंदर इस क्षेत्र का स्थल भ्रमण कर आवश्यक रक्षा के उपाय करने को कहा था। इसी आलोक में परियोजना निदेशक सुधीर कुमार अपनी पूरी टीम के साथ यहां पहुंचे हुए थे।

आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के लिए एसडीएम व एनएच के परियोजना निदेशक ने किया मंथन

संजय कुमार ने एनएच के अधिकारियों को जानकारी दी कि उक्त फोरलेन पर स्वाभाविक तौर पर अधिक गति हो जाने के कारण तथा बीच-बीच में बस्तियों के पास कट के स्थानों पर प्रायः दुर्घटनायें हो जा रही हैं। चूंकि गांव के लोगों को अभी हाई स्पीड वाहनों के माहौल में चलने की आदत नहीं थी, संभवत इसीलिए आए दिन लोग तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जा रहे हैं। इसलिए सुझाव दिया कि फोर लाइन बाईपास में जहां-जहां बस्तियों के पास कट या ओपनिंग/ मीडियम हैं वहां पर एनएच के तकनीकी पदाधिकारियों को संभावित दुर्घटनायें रोकने के लिए यथासंभव मानवीय प्रयास करने चाहिए।

संजय कुमार ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं उनकी टीम को सुझाव दिया कि डुमरो चौक एवं ऐसे ही दुर्घटना संभावित अन्य चौक चौराहों के दोनों ओर नियमानुसार रंबल स्ट्रिप, ज़ेबरा क्रॉसिंग, कैट्स आई, रेडियम संकेतक आदि का प्रावधान किया जा सकता है। जिन स्थानों पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां पर साइन बोर्ड लगाए जाएं कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित क्षेत्र है, वाहन सावधानी से चलाएं।

इस पर परियोजना निदेशक सुधीर कुमार ने अपनी टीम के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अगले एक हफ्ते में उपरोक्त सुझावों को अमल में लाना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान एसडीएम एवं राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों की भी काउंसलिंग की कि वे लोग खुद भी फोरलेन के आसपास विचरण करने में पूरी सावधानी और सतर्कता रखेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports