बरहरवा साहिबगंज कॉलेज के विद्यार्थियों को अब शिक्षा के साथ बेहतर फिटनेस बनाने की सुविधा भी मिलेगा। इसके लिए रूसा की ओर से साहिबगंज कॉलेज में चार लाख की लागत से जिम सेंटर खोला गया है। इसका उदघाटन बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर एसआरआइ रिजवी ने फीता व नारियल फोड़कर किया है। इस दौरान प्रचार्य ने कहा कि साहिबगंज कॉलेज की पहचान एक जमाने से है। यहां के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी कई मुकाम हासिल किया है। जिम सेंटर खुलने से मानसिक व शारिरीक रूप से भी स्वस्थ होगा। यहां निजी जिम सेंटर की तरह सभी उपकरण उपलब्ध है। यहां डंबल से लेकर पुश के अलावा मशीने भी लगाई गई है। वही प्रचार्य ने बताया कि इसमे सिर्फ साहिबगंज कॉलेज के विद्यार्थी व शिक्षक एक्सरसाइज कर सकेंगे। इसके लिए मेंबरशिप कार्ड बनवाना होगा। तभी जिम सेंटर में दाखिल होने दिया जाएगा। तभी बाहरी लोगों पर नजर रख सके। जिम सेंटर के देखरेख की जिम्मेदारी खेल पदाधिकारी डॉ. डेविड यादव को दी गई है। जोकि सभी मशीनों की मेंटेनेंस का ख्याल रखेगे। मौके पर डॉ. ध्रुव ज्योति सिंह, डॉ. अवस्थी, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. अमितेश कुमार, डॉ. सिदाम सिंह मुंडा आदि विद्यार्थी थे।
दो रुपया सालाना लगेगा मेंटेनेंस शुल्क
साहिबगंज कॉलेज के पूर्व महिला कॉलेज भवन में जिम सेंटर खुलने से विद्यार्थी में काफी खुशी है। जिम में दाखिला लेने के लिए मेंबरशिप कार्ड बनेगा। इसके लिए सालाना दो सौ रुपया मेंटेनेंस शुल्क लगेगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद विद्यार्थियों को जिम मेंबरशिप कार्ड दिया जाएगा। जोकि एक साल के लिए मान्यता होगी।
सुबह छह से नौ व शाम चार से छह बजे तक खुलेगा जिम सेंटर
साहिबगंज कॉलेज में सुबह व शाम को जिम सेंटर खुला मिलेगा। खेल पदाधिकारी डॉ. डेविड यादव ने बताया कि सुबह छह से नौ व शाम चार बजे से छह बजे तक जिम खुला रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी जिम कर सकेगा। वही जिम सेंटर के कई गाइडलाइंस है। विद्यार्थियों को इसका पालन करना होगा।