Views: 112
0 0
बरहड़वा रेलवे स्टेशन बना कूड़ाघर, यात्रियों को हो रही

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बरहड़वा रेलवे स्टेशन बना कूड़ाघर, यात्रियों को हो रही परेशानी

बरहड़वा, मालदा: मालदा डिवीजन के बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरे प्लेटफार्म पर जगह-जगह कचरे के ढेर देखने को मिल रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि बीते कई दिनों से स्टेशन परिसर और कार्यालयों की साफ-सफाई…

बरहड़वा रेलवे स्टेशन बना कूड़ाघर, यात्रियों को हो रही परेशानी
Read Time:2 Minute, 25 Second
बरहड़वा रेलवे स्टेशन बना कूड़ाघर, यात्रियों को हो रही परेशानी

बरहड़वा, मालदा: मालदा डिवीजन के बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरे प्लेटफार्म पर जगह-जगह कचरे के ढेर देखने को मिल रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि बीते कई दिनों से स्टेशन परिसर और कार्यालयों की साफ-सफाई नहीं की गई है।

स्थिति इतनी खराब हो गई है कि स्टेशन परिसर में उठ रही दुर्गंध से यात्रियों का वहां रुकना मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर सेकंड क्लास वेटिंग रूम में तो यात्री बैठने तक से कतराने लगे हैं। इस वजह से उन्हें प्लेटफार्म पर ही इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। भारतीय रेलवे, जो हमेशा स्वच्छता अभियान का संदेश देता है, वही बरहड़वा स्टेशन को मानो कूड़ाघर में तब्दील कर दिया गया है।

स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण यात्री न केवल परेशान हैं, बल्कि गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन को इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।

कर्मचारियों की हड़ताल बनी वजह

बरहड़वा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक निरंजन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की 14 मार्च से जारी हड़ताल के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते सफाई कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है।

यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है ताकि उन्हें स्वच्छ और स्वस्थ माहौल मिल सके। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यात्रियों की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports