- 23 मार्च को मनाया जाएगा भगत सिंह शहादत दिवस
चंदवा – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमिटी की बैठक चंदवा शुक्र बजार अलौधिया में सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मार्गदर्शन के लिए राज्य कमिटी से लातेहार जिला प्रभारी सुखनाथ लोहरा और राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान मौजूद थे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जमीनों की लूट और जमीनों की ऑनलाइन इंट्री में हुई गड़बड़ी और बिना सुधार के विभिन्न कोल परियोजनाओं में जमीन लिए जाने के खिलाफ अप्रैल में अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
23 मार्च को शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी और सीपीएम के राज्य सचिवमंडल सदस्य सुखनाथ लोहरा ने मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों के बारे में बताया।
जो कॉरपोरेट्स की लूट के लिए सभी लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रही है. राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि देश में जनता की बुनियादी मुद्दे महंगाई बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दिया जा रहा है.
हिन्दू मुस्लिम के नाम पर समाज को विभाजित किया जा रहा है. देश फांसीवाद की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है. संविधान को बदलने की साजिश हो रही है. इसके खिलाफ पार्टी जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी.
बैठक में माकपा के जिला सचिव रशीद मियां ने संगठन की स्थिति पर रिपोर्ट रखा. जिस पर पंचु गंझु, मनु उरांव, कमल गंझु ने भी चर्चा में हिस्सा लिया.