Read Time:1 Minute, 6 Second
बरहरवा:- राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने तीनपहाड़ थाना का निरीक्षण और केस का रिव्यू किया।
इस दौरान विमलेश कुमार त्रिपाठी ने लंबित कांडों की जांच किया और थाना प्रभारी गुलशन गौरव से सभी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया और लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने को कहा।
मौके पर थाना सिरिस्ता, लंबित कांड, विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण के लिये विशेष चौकसी बरतने, निरंतर गश्ती अभियान चलाने एवम समय-समय पर वाहन जांच करने का निर्देश दिया।
मौके पर एसआई महेंद्र कुमार, एएसआई नारद गहलोत, एएसआई ललन राजवार, बाबू सरन मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,