स्थानीय समाचाररांची
ट्रक और हाईवा संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार से शुरू।


- ▪️ वाहन के कागजात और थाने में इंट्री कराने के नाम पर जबरन वसूली से परेशान होकर किया गया हड़ताल
RANCHI:-गिट्टी, ईट और बोल्डर ढोने वाले सभी ट्रक और हाईवा का परिचालन आज से बंद हो गया है.हाईवा संचालकों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि हम सभी आरटीओ, डीटीओ, एमवीआइ, माइनिंग और रांची जिले के सभी थानों से परेशान हो गये हैं. क्योंकि वाहन के कागजात और थाने में इंट्री कराने के नाम पर हमलोगों से जबरन वसूली की जा रही है.बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि ज्यादातर लोग वाहन लोन लेकर अपनी जीविका चला रहे हैं. जबरन वसूली से हमलोग लोन का पैसा नहीं चुका पा रहे हैं. ट्रक चालक भी इससे बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं. एसोशिएशन ने झारखंड सरकार से मांग की है कि प्रशासन की वसूली पर रोक लगायी जाए और वाहन चालकों को बेवजह परेशान न किया जाए. इसी के विरोध में ट्रक चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का अह्वान किया है.
![]()




