पाकुड़
Trending

कब्रिस्तान व ईदगाह की मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग

कांग्रेसजनों ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा मांग-पत्र, समस्याओं के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

साहिबगंज। साहिबगंज शहर के कब्रिस्तान एवं ईदगाह में मूलभूत सुविधाओं के विकास और बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी साहिबगंज के जिला महासचिव सरफराज आलम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित मांग-पत्र सौंपा गया।

मांग-पत्र में मुख्य रूप से कब्रिस्तान में वसूले जा रहे 250 रुपये शुल्क/टैक्स को समाप्त करने, वर्ष में कम से कम चार बार कब्रिस्तान की साफ-सफाई एवं जंगल कटाई कराने, खराब पड़े हाईमास्ट लाइट और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पूरे ईदगाह परिसर में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की गई।

कब्रिस्तान व ईदगाह की मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग

इसके अलावा कब्रिस्तान की चारदीवारी एवं प्रवेश द्वार की मरम्मत, पेयजल की समुचित व्यवस्था, कब्रिस्तान एवं ईदगाह तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत, नियमित कूड़ा उठाव और साफ-सफाई कराने की मांग भी रखी गई। ईदगाह में नमाज के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया।

इस मौके पर सरफराज आलम ने कहा कि कब्रिस्तान और ईदगाह शहर के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल हैं। यहां आने वाले लोगों को बेहतर और सम्मानजनक सुविधाएं मिलना जरूरी है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव मो. सलाउद्दीन, जिला सचिव मो. निजामुद्दीन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी मो. सलाउद्दीन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने मांग-पत्र में रखी गई सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान एवं ईदगाह से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

Loading

कब्रिस्तान व ईदगाह की मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button