बरहरवा:- राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने तीनपहाड़ थाना का निरीक्षण और केस का रिव्यू किया। इस दौरान विमलेश कुमार त्रिपाठी ने लंबित कांडों की जांच किया और थाना प्रभारी गुलशन गौरव से सभी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया और लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने को कहा। मौके पर थाना सिरिस्ता, लंबित कांड, विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण के लिये विशेष चौकसी बरतने, निरंतर गश्ती अभियान चलाने एवम समय-समय पर वाहन जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर एसआई महेंद्र कुमार,…