अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
गढ़वा:- पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के दिशा निर्देश में गढ़वा थाना क्षेत्र में दो बड़ी लूटकांड का खुलासा किया गया है। पहली घटना 20-21 दिसंबर 2024 की रात रंका रोड पर हुई थी, जहां अपराधियों ने ट्रेलर (रजि. संख्या BR06GG2577) लूट लिया। दूसरी घटना 26-27 अगस्त 2024 को रेहला रोड पर हुई थी, जिसमें टाली को लूटा गया था।
दोनों घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गए ट्रेलर, इंजन, और अन्य सामान बरामद किया। अपराधियों के कब्जे से बलेनो और स्विफ्ट डिजायर कार, 8 मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए गए।
पुलिस ने कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें तैकीर आलम, पंकज यादव, निशार अंसारी, इम्माम अंसारी, फ़िरदौस अंसारी, सदरे आलम, अलताफ अंसारी, बुटू यादव और शत्रुघ्न चौरसिया शामिल हैं।
जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ट्रेलर को बाजार मूल्य से बहुत कम कीमत पर बेचता था। दोनों घटनाओं में अशोका लीलैंड इंजन का इस्तेमाल हुआ, जो गिरफ्तार अपराधी बुटू यादव का था।
गिरोह ने पहचान छिपाने के लिए ट्रेलरों को पेंट भी किया था। सभी अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,