Views: 271
0 0
डीआरडीए का जिला परिषद में विलय,सम्पूर्ण डीआरडीए की बॉडी जिला परिषद में समाहित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डीआरडीए का जिला परिषद में विलय,सम्पूर्ण डीआरडीए की बॉडी जिला परिषद में समाहित

मेदिनीनगर (पलामू):- जिला परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में समाहरणालय के ब्लॉक सी के सभागार में संपन्न हुआ।इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी शब्बीर अहमद ने जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की मौजदूगी में डीआरडीए का जिला परिषद में विलय करने का ऐलान किया।उन्होंने…

डीआरडीए का जिला परिषद में विलय,सम्पूर्ण डीआरडीए की बॉडी जिला परिषद में समाहित
Read Time:3 Minute, 6 Second

डीआरडीए का जिला परिषद में विलय,सम्पूर्ण डीआरडीए की बॉडी जिला परिषद में समाहित

मेदिनीनगर (पलामू):- जिला परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में समाहरणालय के ब्लॉक सी के सभागार में संपन्न हुआ।इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी शब्बीर अहमद ने जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की मौजदूगी में डीआरडीए का जिला परिषद में विलय करने का ऐलान किया।उन्होंने कहा कि दिनांक 10 जून 2024 को जारी सरकार के संकल्प संख्या 2078 के आलोक में यह निर्णय लिया गया है।

इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के संकल्प पर चर्चा की गयी,बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के लिए जिला ग्रामीण विकास शाखा के गठन की स्वीकृति दी गयी है।बता दें कि डीआरडीए की स्थापना के बाद से ही कई केंद्रीय योजनाओं का संचालन डीआरडीए के माध्यम से किया जाता था।डीआरडीए प्रशासन के कुल 24 कर्मी अब जिला परिषद में समाहित हो जायेंगे।

डीआरडीए का जिला परिषद में विलय,सम्पूर्ण डीआरडीए की बॉडी जिला परिषद में समाहित

समाहित किये जाने वाले कर्मियों के लिए जिला परिषद में सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुरूप वेतन भुगतान किया जायेगा.

इसके साथ ही जिला परिषद बोर्ड की बैठक में राजस्व संग्रहण को द्रुत गति प्रदान करने के संबंध में महत्व्पूर्ण निर्णय लिए गये,जिसमें बकायेदारों को नोटिस निर्गत कर एक सप्ताह के अंदर एकमुश्त बकाया किराया जमा करने हेतु निदेश दिया जायेगा।इसके बाद भी किराया जमा नहीं करने पर उनसे सूद सहित किराया वसूली करने हेतु केस दायर किया जायेगा तथा दुकान को यथावत सील कर खाली करवाते हुए दूसरे को आबंटित कर दिया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से 15वें वित्त आयोग मद से जिला परिषद की वार्षिक कार्य योजना 2024-25 को अनुमोदन प्रदान करने का निर्णय लिया गया।इसके अलावे सामाजिक सुरक्षा,आपुर्ति विभाग से जुड़े विषयों,शिक्षा विभाग,समाज कल्याण,भूमि संरक्षण,कृषि विभाग, व अन्य विभागों की भी समीक्षा की गयी।इस अवसर पर विभिन्न जिला परिषद सदस्य,प्रमुख समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

डीआरडीए का जिला परिषद में विलय,सम्पूर्ण डीआरडीए की बॉडी जिला परिषद में समाहित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports