स्थानीय समाचारलातेहार

जातीय गणना किए जाने के निर्णय को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा स्वागत करता है…शत्रुधन प्रसाद

जातीय गणना किए जाने के निर्णय को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा स्वागत करता है...शत्रुधन प्रसाद

रांची/लातेहार:- झारखंड प्रदेश में जातीय गणना किए जाने के निर्णय को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा स्वागत करता है। तथा इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहल करने वाले राहुल गांधी एवं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, सीएम चंपई सोरेन एवं तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
उपरोक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुधन प्रसाद ने कही। आगे श्री प्रसाद ने कहा कि देश और राज्य में जातीय जनगणना करने के लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा लंबे समय से आंदोलनरत है। इसके लिए धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, आक्रोश मार्च, जेल भरो अभियान सहित सभी पार्टियों के अध्यक्षों मंत्रियों आदि को ज्ञापन सौंप कर जातीय जनगणना कराई जाने की दबाव बनाया।श्री प्रसाद ने कहा कि 7 फरवरी को राहुल गांधी रांची आए थे तो उन्होंने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को न सिर्फ आश्वासन ही दिया।बल्कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बुलाकर प्रतिनिधि मंडल से भेंट भी कराई थी जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में जाती जनगणना का काम शुरू हो गया है। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने राहुल गांधी से राज्य में जातीय सर्वेक्षण करने ओबीसी का आरक्षण जनसंख्या अनुपात में करने एवं राज्य में स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय गठन करने की मांग प्रमुखता से की थी।
प्रदेश में जाति आधारित जनगणना करवाने का आदेश देने पर शत्रुघ्न प्रसाद ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रति अपने संगठन की ओर से आभार जाता है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button