Views: 227
0 0
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित

जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को नव गठित यूनियन की पहली कमेटी मीटिंग आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किया। बैठक के दौरान महामंत्री आरके सिंह बैठक का एजेंडा पेश किये। साथ ही प्रथम बैठक होने के कारण परिचय सत्र का कार्यक्रम चला । तत्पश्चात विभिन्न डिवीजनों…

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित
Read Time:2 Minute, 45 Second

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित

जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को नव गठित यूनियन की पहली कमेटी मीटिंग आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किया।
बैठक के दौरान महामंत्री आरके सिंह बैठक का एजेंडा पेश किये। साथ ही प्रथम बैठक होने के कारण परिचय सत्र का कार्यक्रम चला । तत्पश्चात विभिन्न डिवीजनों के समस्याओं पर चर्चा की गई।

वहीं 21 दिसंबर को स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास जी की जयंती पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में जानकारी साझा किये।
बैठक में विशेष अतिथि के रूप में यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह उपस्थित हिस्सा लिये। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर के हितों की रक्षा के लिए आप सब कमेटी मेंबर के रूप में यूनियन से जुड़े हैं। आप ज्यादा से ज्यादा समय कर्मचारी साथियों को दे। संस्था में एक नेतृत्व पर विश्वास और उसके पीछे सभी लोगों की कार्य शक्ति होनी चाहिए।

अध्यक्ष गुरमीत सिंह नए सदस्यों का स्वागत किये साथ ही अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दिये। बैठक के शुभारंभ में अध्यक्ष, महामंत्री एवं सलाहकार को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक के दौरान सभी सम्मानित यूनियन पदाधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों की बातें सुनने के बाद महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि आज यह पहली बैठक है हम लोग अगले 3 महीने का कार्यक्रम तय करेंगे। 21 दिसंबर को गोपेश्वर जी की जयंती के पूर्व वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करना है। साथ ही साथ 3 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करना है।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया । पूर्व ऑफिस वेयरर पी के मोहंती के देहांत होने के कारण उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports