Views: 205
0 0
कल्पना सोरेन की मंईया सम्मान यात्रा में नही पहुंचे विधायक चमरा लिंडा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कल्पना सोरेन की मंईया सम्मान यात्रा में नही पहुंचे विधायक चमरा लिंडा

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, गुमला/घाघरा:- आदर खेल मैदान में मंईया सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन।जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी, कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुमला विधायक भूषण तिर्की सिसई विधायक जगा सुसरण होरो सहित झामुमो के कई नेता शामिल हुए। इस सभा  में वक्ताओं के निशाने पर…

कल्पना सोरेन की मंईया सम्मान यात्रा में नही पहुंचे विधायक चमरा लिंडा
Read Time:5 Minute, 9 Second
कल्पना सोरेन की मंईया सम्मान यात्रा में नही पहुंचे विधायक चमरा लिंडा

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

गुमला/घाघरा:- आदर खेल मैदान में मंईया सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन।जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी, कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुमला विधायक भूषण तिर्की सिसई विधायक जगा सुसरण होरो सहित झामुमो के कई नेता शामिल हुए। इस सभा  में वक्ताओं के निशाने पर रही भाजपा  कार्यक्रम का उद्घाटन दीप  प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया वही  सभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि आप सपना देखिए आपके सपनों को आपके दादा हेमंत सोरेन पूरा करेंगे।  उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सोच यही है कि जब तक बच्चों का भविष्य उज्जवल नहीं होगा झारखंड का विकास नहीं होगा।

अपने संबोधन के दौरान कल्पना सोरेन ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए  कहा कि अगर वह भी मंईयां योजना की जैसी योजना लागू करना चाहती है तो इसे पूरे देश में लागू करा दे। केंद्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि असल में मंइयां सम्मान योजना जब से झारखंड में लागू हुई है, तब से विपक्ष तकलीफ में है।कल्पना ने कहा कि मंईंया योजना आधी आबादी को खुशियां दे रही है।

इस योजना के माध्यम से राज्य की लाखों महिलाएं जरूरत  के लिए उक्त राशि का इस्तेमाल कर रही हैं। कल्पना सोरेन ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक ढंग से संबोधन करते हुए कहा कि जब राज्य में डबल इंजन की सरकार थी, तब उन्हें राज्य की महिला, खिलाड़ी, युवा का ध्यान नहीं आया। आज जब हेमंत सोरेन सरकार जब जनता के हित में लगातार फैसला ले रही है तो भाजपा के लोग परेशान हैं।

कल्पना सोरेन की मंईया सम्मान यात्रा में नही पहुंचे विधायक चमरा लिंडा

उन्होंने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जब झारखंड के कोई आदिवासी नेता राज्यवासियों के हित के लिए आवाज उठाता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है। कई बार मांगने के बाद भी 1.36 लाख करोड़ रुपये नहीं दे रही है। जबकि उसको झारखंड से हर हाल में खनिज चाहिए। खेलो इंडिया के तहत झारखंड के पैसे को काटकर दूसरे राज्यों को दे दिए गए। आवास के लिए भी रुपये नहीं दिए गए।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठे वादे करने वाली सरकार है कल्पना ने कहा कि आज पूरे राज्य में मंईयां शब्द सबसे ज्यादा चर्चे में है। सरकार ने सर्वजनपेंशन के साथ-साथ छात्राओं के लिए सावित्री बाई योजना समेत सभी वर्ग के लिए
योजना चला रही है। संबोधन के दौरान कल्पना सोरेन ने लाभुकों से पूछा कि लोगमंईयां योजना से कितना खुश हैं। सभी ने तख्ती दिखाकर व हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया।


महिलाओं की सम्मान के लिए काम कर रही है गठबंधन की सरकार:दीपिका पांडेय

कल्पना सोरेन की मंईया सम्मान यात्रा में नही पहुंचे विधायक चमरा लिंडा


मंत्री दीपिका पांडे ने भी अपने संबोधन के दौरान भाजपा को निशाने पर रखा। मंत्री दीपिका पांडे ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा की जनता हमारा काम और विपक्ष का काम देख रही है।

यहां के मजदूरों के साथ हिंडालको के द्वारा जो बेरुखी है उसे जल्द दूर करने का काम करेगी गठबंधन की सरकार भाजपा वाले से पूछना गोगो दीदी योजना में कैसे पैसा मिलेगा फार्म में नहीं खाता नंबर का कॉलम है तो किसके खाता में पैसा कैसे डालेगा भाजपा सिर्फ ठगने का काम करती है वहीं दीपिका पांडे ने फिर से हेमंत सोरेन के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा।


कार्यक्रम में बिशुनपुर विधानसभा के विधायक चमरा लिंडा कल्पना सोरेन के मंईया सम्मान यात्रा के सभा में नहीं रहे मौजूद जिसको लेकर चर्चाएं रहे गर्म

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports