झारखंड समाचारबीजेपीस्थानीय समाचार
Trending

भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर पाकुड़ में आयोजित की जिला स्तरीय कार्यशाला

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, गांव से बूथ स्तर तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का लक्ष्य

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर पाकुड़ में आयोजित की जिला स्तरीय कार्यशाला

पाकुड़ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर रविवार को अपर्णा मार्केट, पाकुड़ में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला में शामिल हुए।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बैठक में वक्ताओं ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छता एवं शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही। कोरोना महामारी के दौरान राहत सामग्री एवं खाद्यान्न वितरण जैसे सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, प्रस्तावित कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया।

मौके पर जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू भगत, दुर्गा मरांडी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक साधन ठाकुर ने किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button