झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बरहरवा हाफ मैराथन 2026:विजेता को 51 हजार रुपये,1 दिसंबर तक पंजीकरण

देशभर के धावक दिखाएंगे दमखम, प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क नहीं; 1 दिसंबर तक कराना होगा पंजीकरण

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

 निशांत कुमार सोनू की रिपोर्ट,

बरहरवा:-बरहरवा में छह दिसंबर 2026 को दौड़ का रोमांच देखने को मिलेगा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित नया टोला युवा समिति की ओर से 22 किलोमीटर की हाफ मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के धावक अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार

हाफ मैराथन का मुख्य आकर्षण आकर्षक नकद पुरस्कार है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे देशभर के धावकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

बरहरवा हाफ मैराथन 2026:विजेता को 51 हजार रुपये,1 दिसंबर तक पंजीकरण

सुबह सात बजे शुरू होगी प्रतियोगिता

आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को नया टोला युवा समिति की बैठक अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद विजय यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं और सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार, छह दिसंबर को सुबह सात बजे दौड़ शुरू होगी।

एक दिसंबर तक कराना होगा पंजीकरण

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक धावकों को एक दिसंबर 2026 तक पंजीकरण कराना होगा। निर्धारित तिथि के बाद पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोजकों ने सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को पांच दिसंबर को आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

इन नंबरों पर मिलेगी जानकारी

पंजीकरण और प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए गौरव झा (7909024546), विजय यादव (9110143509) और सौभिक सरकार (9006414125) से संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में गौरव झा, सौभिक सरकार, ऋषव कुमार, शेखर कुमार, अजय यादव सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button