स्थानीय समाचार

वरीय लेखा लिपिक सौरभ कुमार के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित

वरीय लेखा लिपिक सौरभ कुमार के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित

पाकुड़।गुरुवार को समाहरणालय सभागार, पाकुड़ में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल, पाकुड़ के अधीन कार्यरत वरीय लेखा लिपिक श्री सौरभ कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में उपस्थित सामान्य प्रेक्षक, उपायुक्त, परियोजना निदेशक (आईटीडीए), अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button