झारखंडआजसूजमशेदपुरस्थानीय समाचार

आजसू के बलिदान दिवस कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़

आजसू के बलिदान दिवस कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़

आंदोलनकारियों को पूर्व मंत्री सहिस ने किया सम्मानित


जमशेदपुर :-शनिवार को आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया साथ ही सभी जिले में 1000 पौधे लगाए गये।
पूर्वी और पश्चिम विधानसभा का स्थापना दिवस एग्रीको क्लब हॉउस में मनाया गया। वहीं जुगसलाई विधानसभा के सारजमदा स्थित सोपोडेरा फुटबाल मैदान में कार्यक्रम आयोजित की गई। जबकि पोटका विधानसभा में बागबेडा स्थित समुदायिक भवन में बलिदान दिवस मनाया गया। जबकि बहरागोड़ा के चाकुलिया प्रखंड में बलिदान दिवस मनाया गया। उधर घाटशिला विधानसभा का कार्यक्रम मुसाबानी में आयोजित हुई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया। जबकि संचालन प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किया। वहीं धन्यबाद ज्ञापन हेमंत पाठक ने दिया ।

आजसू के बलिदान दिवस कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस शामिल हुये। उन्होंने कहा कि आज का दिन आजसू पार्टी का स्वर्णिम दिन है इस दिन निर्मल डा के सोच उनकी परिकल्पना और सुदेश दा के लंबे संघर्ष उनके दूरदर्शी विविधता के साथ – साथ युवाओं को नितरंतर आगे बढ़ाने के सोच के बदौलत ही इस अलग राज्य का उदय हुआ । आज आजसू पार्टी के हजारों नौजवानों ने अपने खून और पसीने के साथ इस राज्य के निर्माण में अपनी बलिदानी दिया है तभी इस राज्य का निर्माण हुआ है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि जिन विषयों को लेकर राज्य की लड़ाई आजसू ने लड़ी उसमें अबतक कोई बदलाव नहीं हुआ । बल्कि राज्य निर्माण में सौदा करने वाले आज भी राज्य के साथ और राज्य के युवाओं के साथ, उनके युवा सोच के साथ , लूटने और छलने का कार्य किया है। , इसलिए पुनः पार्टी और पार्टी सुप्रीमो ने युवाओं को आगाह करने और युवा सोच के साथ राज्य को गढ़ने और संवारने के लिए युवाओं को एकजुट करने का आह्वान किया है।


पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षक स्वप्न कुमार सिंहदेव , चन्द्रगुप्त सिँह आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।


अन्य वक्ताओं में सागेन हांसदा, डोमन टुडू, रविशंकर मौर्या, संजय सिँह, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक मंडल, धनेश कर्मकार, देवाशीष चौधरी, ललन झा, सचिन प्रसाद, आकाश सिन्हा, अरुप मल्लिक, शैलेन्द्र सिन्हा, हेमंत पाठक, संगीता कुमारी, मंजू राज, सोमू भौमिक, धर्मबीर सिँह, धीरज यादव, संतोष सिँह,राजेश कर्मकार, ठाकुर दास महतो, निरंजन महतो, कृतिवास मंडल, मंगल टुडू, बबलू करुआ, समेत अन्य मौजूद शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button