स्थानीय समाचार

नावा बाजार: शांति व सद्भाव के बीच नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा

Views: 359
1 0
Read Time:3 Minute, 22 Second
नावा बाजार: शांति व सद्भाव के बीच नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा
दुर्गा पूजा कलश यात्रा

नावा बाजार(पलामू):- नावा बाजार प्रखंड /थाना के ब्रह्मोरियां कलां और चचेरिया गांव में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ।

शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चार,माता रानी के जयकारे व भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ बुधवार से शारदीय नवरात्र का आगाज हो गया।ब्रह्मोरियां कलां और चचेरिया गांव में भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गई।

नावा बाजार: शांति व सद्भाव के बीच नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में पारंपरिक परिधान पहनकर पुरुष और महिलाएं ब्रह्मोरिया स्कूल पंडाल से चचेरिया स्थित देवी मंदिर परिसर होते हुए कौरव जलाशय पहुंचीं।कौरव जलाशय पहुंच गंगा पूजन के बाद कलश में जल भरकर कलश यात्रा पुन: चचेरिया देवी मंदिर और ब्रह्मोरियां स्कूल पूजा पंडाल परिसर पहुंची।कलश स्थापना के बाद पुरोहित ने पूजन संपन्न कराया।भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की और मां दुर्गे की जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया।

नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा कलश यात्रा को लेकर नावा बाजार थाना की ओर से क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए जगह-जगह पर पूरी तैयारी की गई है।थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने ब्रह्मोरियां कलां पूजा कलश यात्रा में शामिल होकर मां दुर्गे का आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में शांति बनाए रखे और मां दुर्गे की श्रद्धा पूर्वक आराधना करें।

कलश यात्रा में ब्रह्मोरियां कलां पूजा समिती अध्यक्ष डबल पाण्डेय, नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, एसआई सुधीर कुमार,चचेरिया गांव पूजा समिती अध्यक्ष अनिल दुबे,कोषाध्यक्ष सुनील दुबे , मिथलेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय, आलोक पांडेय, अजीत पांडेय, रिशु पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, अवधेश पांडेय, बाबू पांडेय, अंकित पांडेय, अभिषेक, राजू, मनीष दुबे, प्रवीण पाण्डेय, सन्नी गुप्ता, गोलू पाण्डेय, रोहित, अभय,छोटू, प्रियांशु,धर्मेन्द्र गुप्ता,चंद्रप्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी,राजबली माहरा,पंकज तिवारी, बिक्की तिवारी,विशाल दुबे,अभिषेक तिवारी, मंजीत तिवारी,मणिकांत तिवारी,पीयूष तिवारी सहित सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button