Views: 285
0 0
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मनिक थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मनिक थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

मनिका से संवादाता संतोष प्रसाद मनिका(लातेहार):- मनिक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।मनिका थाना परिसर में दिन मंगलवार को मनिका अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में दशहरा के त्यौहार प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मनिका थाना प्रभारी शशि…

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मनिक थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
Read Time:3 Minute, 43 Second
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मनिक थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

मनिका से संवादाता संतोष प्रसाद

मनिका(लातेहार):- मनिक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।मनिका थाना परिसर में दिन मंगलवार को मनिका अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में दशहरा के त्यौहार प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।

बैठक में मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि जिला से निर्देश मिला है कि दशहरा की त्यौहार में शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहेगी। महिलाओं और पुरुष के लिए आने-जाने का रास्ता अलग-अलग बनाएं ।उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि दशहरा की त्यौहार में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले असामाजिक प्रवृत्ति के लोग सावधान रहें।

सोशल मीडिया पर टेक्निकल सेल का विशेष नजर है ,किसी भी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट करते पाए जाने वाले लोगों के विरोध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

वहीं थाना प्रभारी ने कहा की सभी दुर्गा पूजा पंडाल पर सुरक्षा के ख्याल से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रहेगी और सभी जगह पेट्रोलिंग भी लगातार होती रहेगी।

वही मनिका अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि दशहरा की त्यौहार असत्य पर सत्य का विजय बताता है उन्होंने मंच के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को कहा कि दशहरा की त्यौहार आपसी प्रेम और आपसी भाईचारे का त्यौहार है।

इस त्यौहार को सभी समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर मनाएं।उन्होंने कहा कि मनिका प्रखंड क्षेत्र के लोग एकता के मामले में मिसाल है किसी भी त्यौहार में यहां के सभी जाति धर्म के लोग मिलजुल कर त्यौहार मनाते हैं।

मौके पर ग्राम हिसातू के दुर्गा पूजा के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि दशहरा के एक दिन बाद ग्राम हेसात्तू में दुर्गा जी विसर्जन होता है ।

मौके पर मनिका पश्चिमी जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, भाजपा ए एसआई मिश्रा,मांझी मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, राजद नेता जितेंद्र यादव , बंदुआ ग्राम प्रधान महावीर प्रसाद, संजय सिंह, पंचायत समिति उषा देवी बंदुआ दुर्गा पूजा अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद भोला प्रसाद भरदुल सिंह बरवाडीह ,ग्राम प्रधान मनोज कुमार गुप्ता, गुलाम हुसैन गुड्डू उरांव,अजय यादव, दिनेश राय सहित सैकड़ो की संख्या में मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports