
LATEHAR:-13 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में क्रमवार बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा एवं दीवाली को बिजली के तारों से सटे पेड़ों की टहनियों एवं अन्य मेंटनेंस कार्य किया जायेगा. इस कारण लातेहार शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, करकट, मेन रोड, धर्मपुर, शिवपुरी एवं राजहार क्षेत्र में क्रमवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्होंने बिजली से जुड़ी सभी आवश्यक कार्य सुबह में कर लेने का आग्रह किया है औरअसुविधा के लिए खेद प्रकट किया है.