Views: 270
0 0
पंचायत सचिव संघ का 12 वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी!ठप हुआ योजनाओं का कार्य ,ग्रामीण परेशान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पंचायत सचिव संघ का 12 वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी!ठप हुआ योजनाओं का कार्य ,ग्रामीण परेशान

राहुल कुमार मिश्रा (ब्यूरो चीफ) पलामू पलामू(झारखंड):- झारखंड सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति के कारण, संपूर्ण राज्य में विकास की प्रक्रिया अवरुद्ध हो गई है। पंचायत सचिव विकास प्रक्रिया के संवाहक होते हैं ।यही कारण है कि राज्य सरकार की हठधर्मिता के कारण झारखंड के पंचायत सचिव दो सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल…

पंचायत सचिव संघ का 12 वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी!ठप हुआ योजनाओं का कार्य ,ग्रामीण परेशान
Read Time:4 Minute, 8 Second
पंचायत सचिव संघ का 12 वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी!ठप हुआ योजनाओं का कार्य ,ग्रामीण परेशान

राहुल कुमार मिश्रा (ब्यूरो चीफ) पलामू

पलामू(झारखंड):- झारखंड सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति के कारण, संपूर्ण राज्य में विकास की प्रक्रिया अवरुद्ध हो गई है। पंचायत सचिव विकास प्रक्रिया के संवाहक होते हैं ।यही कारण है कि राज्य सरकार की हठधर्मिता के कारण झारखंड के पंचायत सचिव दो सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी चट्टानी एकता के साथ डटे हुए हैं।

उक्त बातें पलामू जिला पंचायत सचिव संघ के उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने हड़ताल के 12 दिन पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए बोल रहे थे ।इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ तिवारी ने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि राज्य सरकार हमारी दो सूत्री मांगों की पूर्ति में उदासीनता की रवैया अपना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी मांगे कोई नई मांग नहीं है अपितु हमारी मांगे तो वर्षों पूर्व राज्य सरकार के साथ पंचायत सचिवों की हुई समझौता- वार्ता का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है बावजूद इसके राज्य सरकार इसे लागू करने में आनाकानी कर रही है।परिणामस्वरुप पंचायत सचिव न चाहते हुए भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हैं।

पंचायत सचिव ही लाभुकों का करते हैं सत्यापन

पंचायत सचिव के काम नहीं करने से अबुआ आवास योजना, पीएम आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं,आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम पर असर पड़ रहा है। इन सारे कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी पंचायत सचिव पर है।पंचायत सचिव ही लाभुकों का सत्यापन करते हैं कि लाभुक योग्य या अयोग्य वही तय करते हैं।

आयोजित धरना कार्यक्रम को सतीश दुबे, विकास कुमार सिंह,पियूष तिवारी, नंदलाल गुप्ता ,महेंद्र राम ,श्वेता सिंह, अनुभा कुमारी ,समेत अनेक पंचायत सचिवों ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के साथ इस बार की लड़ाई आर -पार की लड़ाई है,हम अपने वाजिब मांगों की पूर्ति होने तक झुकने वाले नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार पंचायत सचिव पूरी तत्परता ,लगन व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति समर्पित रहते हैं ,तो ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को भी चाहिए कि वह सम्मानजनक समझौता वार्ता कर हमारे वाजिब अधिकार को अभिलंब लागू करे।

इस अवसर पर संतोष कुमार तिवारी ,प्रदीप कुमार ,देवरती सिंह, सुरेश ठाकुर ,राधेश्याम राम, श्याम सुंदर राम ,अजय सिंह,मुकेश कुमार, मुख्तार आलम,अनिल कुमार, अखिलेश्वर महतो , नागेंद्र दूबे ,प्रमोद सिंह यादव ,योगेंद्र राम ,अमित कश्यप,वैभव राज,अंजू कुमारी, अनुपम प्रिया ,सरोज कुमारी ,प्रगति कुमारी ,जया कुमारी ,कुसुम लता, विमल ,रेणु ,प्रियंका, सोनी ,ममता, अनुराधा ,कंचन ,पुष्पा ,समेत सैकड़ों पंचायत सचिव धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports