
प्रेम कुमार साहू घाघरा,
घाघरा थाना क्षेत्र के घाघरा गुमला एनएच पर बड़काडीह स्थित ईट भट्ठा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय मजदूर सुदा उरांव की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी। घटना रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतक सुदा का शव उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर एनएच पर पड़ा था। मृतक की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि उसके पति सुदा करीब साढ़े तीन बजे घर से निकला। प्रतीत होता है कि घर से निकलने पर सड़क पार करने के क्रम में किसी भारी वाहन के चपेट में आने से सुदा की मौत हो गयी। सुदा का शव परिजनों ने सुबह देखा। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडेय भाजपा नेता अशोक उरांव मौके पर पहुचे और दूरभाष पर बात कर बीडीओ दिनेश कुमार द्वारा तीन हजार का सहयोग देने के आश्वाशन एवं मौके पर दो हजार आपसी सहयोग परिजनों को किया गया। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।