Read Time:1 Minute, 3 Second
प्रेम कुमार साहू घाघरा,
गुमला/घाघरा:- थाना क्षेत्र के देवाकी कुसुमटोली में डायरिया से प्रतिमा की मौत के बाद उसके सहयोग को लेकर कई राजनीतिक दल एवं जनप्रतिनिधियों के हाथ बढ़े है। शनिवार को जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी एवं भाजपा नेता अशोक उरांव पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सहयोग की। बता दें कि प्रतिमा अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे सहित तीन बच्चों को छोड़ दुनियां से चल बसी। उसके पति खेती किसानी कर अपने एवं अपने परिजनों का भरण पोषण किया करते थे। इसके मद्यनजर जिप सदस्य सतवंती देवी एवं भाजपा नेता अशोक उरांव ने एक बोरी चावल एवं पांच सौ रुपये का सहयोग किया। मौके पर प्रमोद साहू, श्याम साहू एवं पीड़ित परिजन शामिल थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,