Views: 168
0 0
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर हटाया जाए जीएसटी:नितिन गडकरी की वित्त मंत्री सीतारमण से अपील

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर हटाया जाए जीएसटी:नितिन गडकरी की वित्त मंत्री सीतारमण से अपील

नईदिल्ली:- (आरएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले 18त्न जीएसटी को हटाने का अनुरोध किया है।गडकरी ने वित्त मंत्री सीतारमण से अपील करते हुए कहा है कि यह टैक्स जीवन की अनिश्चितताओं का बोझ डालता है और इससे इंश्योरेंस…

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर हटाया जाए जीएसटी:नितिन गडकरी की वित्त मंत्री सीतारमण से अपील
Read Time:3 Minute, 28 Second
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर हटाया जाए जीएसटी:नितिन गडकरी की वित्त मंत्री सीतारमण से अपील


नईदिल्ली:- (आरएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले 18त्न जीएसटी को हटाने का अनुरोध किया है।
गडकरी ने वित्त मंत्री सीतारमण से अपील करते हुए कहा है कि यह टैक्स जीवन की अनिश्चितताओं का बोझ डालता है और इससे इंश्योरेंस सेक्टर की ग्रोथ में भी दिक्क्तें आती है।


गडकरी ने 28 जुलाई को लिखे अपने पत्र में कहा, आपसे अनुरोध है कि लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी वापस लेने के सुझाव पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए बोझिल हो जाता है।
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी रेट वर्तमान में 18 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि यदि आपके इंश्योरेंस का प्रीमियम 10 हजार रुपये है तो उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा जो 1800 रुपये बनता है।


पत्र में आगे कहा गया है, इसी तरह हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी इस सेक्टर या इंडस्ट्री की ग्रोथ में बाधक साबित हो रहा है, जो सामाजिक रूप से आवश्यक है।
बता दें कि इस पत्र में नागपुर मंडल जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ द्वारा उठाई गई चिंताओं के बारे में बात रखी गई थी। इसमें इंश्योरेंस सेक्टर के सामने आने वाले मुद्दों को मोटे तौर पर बताये हुए एक ज्ञापन पेश किया गया था।


ज्ञापन का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी लगाना जीवन की अनिश्चितताओं पर टैक्स लगाने के समान है। यूनियन का मानना है कि जो व्यक्ति परिवार को कुछ सुरक्षा देने के लिए जीवन की अनिश्चितताओं के जोखिम को कवर करता है, उस पर इस जोखिम के खिलाफ कवर खरीदने के लिए प्रीमियम पर टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए।
टैक्स पर निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार जीएसटी कॉउंसिल की बैठक अगस्त में होने वाली है। इसकी पिछली बैठक 22 जून को हुई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पहले भी हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी रेट पर विचार करने की मांगों का सामना करना पड़ा है।


जून में कन्फेडरेशन ऑफ जनरल इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरकार से परसनल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का आग्रह किया था।

Loading

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर हटाया जाए जीएसटी:नितिन गडकरी की वित्त मंत्री सीतारमण से अपील

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports