झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
लातेहार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का परिसदन भवन में भव्य स्वागत


लातेहारः-झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के राँची से मेदिनीनगर जाने के क्रम में शनिवार को लातेहार परिषदन भवन में रुके जहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी के नेतृत्व में श्रीं ठाकुर का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिंदाबाद , सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, मलिकार्जुन खरगे जिंदाबाद ,राजेश ठाकुर जिंदाबाद आदि नारों व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आफताब आलम, लातेहार जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामिल अंसारी,अख्तर खलीफा, नौसाद खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
![]()




