मनुष्य के जीवन मूल्यो की रक्षा करना पुलिस का कर्तव्य – एसपी


संवाददाता
लातेहार :- महुआडांड थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी को एक अज्ञात व्यक्ति मिला जोकि भूखा खाने की तलाश में भटक रहा था जो अपना नाम पता बताने में भी सक्षम नहीं था इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को थाना प्रभारी के माध्यम से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र लातेहार में उसकी सिविल सर्जन के द्वारा गठित चिकित्सीय टीम से जांच कराई गई.तत्पश्चात चिकित्सक की टीम ने उसे बेहतर इलाज हेतु रिनपास राँची मनरो चिकित्साल्य रेफ़र कर दिया एवम् बेहतर इलाज हेतु पुलिस टीम के साथ पुलिस ऐंबुलेंस से राँची भेज दिया.इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नें बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक मानसिक रुप से विक्षिप्त एक युवक को महुआडाँड थाना प्रभारी नें बरामद किया है .अगर उसे इस परस्थिति में पुलिस छोड़ दिया जाता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी.पुलिस का कर्तव्य है कि मानव जीवन मूल्यो की रक्षा करना अतः उसे बेहतर इलाज हेतु रिनपास भेज दिया गया ताकि वो बेहतर इलाज से ठीक हो सके।
![]()



![एसआइआर[SIR]-2026 में कोई पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से न छूटे : निर्वाचन आयोग एसआइआर[SIR]-2026 में कोई पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से न छूटे : निर्वाचन आयोग](https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Image-2026-09-28-at-4.27.17-PM-390x220.jpeg)
