मृतक गुड़िया देवी का प्रेमी निकला कातिल, नावा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

मृतक गुड़िया देवी का प्रेमी निकला कातिल, नावा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
Views: 289
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second
मृतक गुड़िया देवी का प्रेमी निकला कातिल, नावा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

नावा बाजार (पलामू):- छतरपुर प्रखंड के खोढी़ पंचायत निवासी स्व इस्लामुद्दीन शाह के पुत्र मोहम्मद इबरार शाह को नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार एवं सहस्त्र पुलिस बल घर से गिरफ्तार कर कांड संख्या 14/24 धारा 302, 201 भादवि के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में भेज दिया गया ।मालूम हो की 22 मार्च 2024 को नावा बाजार थाना अंतर्गत अजनिया आहार के समीप नवनिर्मित कुआं में मृतक गुड़िया देवी उर्फ खुशबू देवी पिता काली साव ग्राम सोहदाग खुर्द का शव पानी में तैरता हुआ बरामद किया गया था। जिसका ससुराल रत्नाग पांडू थाना में था ।वह पिछले कई वर्षों से खोढी़ निवासी इबरार शाह के साथ फोन के द्वारा संपर्क में थी। जिसमें दोनों के बीच प्रेमी प्रेमिका के रूप में रिश्ता कायम रही लेकिन प्रेमिका गुड़िया देवी ने इबरार शाह के ऊपर शादी का दबाव बनाते हुए केस में फसाने के पश्चात उसे रास्ता से हटाने का निर्णय लेते हुए इबरार शाह ने मृतक गुड़िया देवी को जख्मी कर हत्या कर दी और कुआं में शव को छुपा दिया लेकिन गुड़िया का फोन नंबर से संपर्क में रहे इबरार शाह की खुलासा हुई ।जिसमें हत्या के बाद से फरार चल रहा था लेकिन नावा बाजार पुलिस फिराक में खोजबीन जारी थी ।जहां इबरार शाह को घर से पुलिस ने दबोच लिया और इबरार शाह हत्या के खुलासा करते हुए घटना स्वीकार करते हुए पुलिस ने मृतक गुड़िया देवी का मोबाइल एवं सिम तथा अभियुक्त का सिम कार्ड बरामद की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment