
बिशुनपुरा(गढ़वा)- अपने सरकारी आवास पर बीडीओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चारो तरफ सनसनी का माहौल।
अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
बिशुनपुरा(गढ़वा)- बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालय स्थित अपने सरकारी आवास में प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, श्री बंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी ने बीडीओ आवास पहुंच मामले की जानकारी ली।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा रात में सोने के बाद शनिवार को सुबह अपने सरकारी आवास के बाहर नही निकले थे। प्रखंडकर्मियों ने काफी समय होने के बाद दरवाजा खटखटाया। कुछ जवाब नहीं मिलने के बाद खिड़की से अंदर झांका तो सभी लोग दंग रह गये।

बीडीओ का शव फंदे से झूल रहा था। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचना दिया गया। आत्महत्या के कारणो का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पदाधिकारी मामले की छानबीन कर रहे है।