Views: 395
0 0
आसमानी बिजली का कहर, नकटा पहाड़ घूमने गए दो दोस्तों की मौत, पाँच घायल,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आसमानी बिजली का कहर, नकटा पहाड़ घूमने गए दो दोस्तों की मौत, पाँच घायल,

चान्हो:- चान्हो प्रखंड के धार्मिक पर्यटक स्थल नकटा पहाड़ में बारिश के बीच वज्रपात से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। घटना चान्हो थाना क्षेत्र के धार्मिक पर्यटक स्थल नकटा पहाड़ पर हुई थी। जानकारी के अनुसार नकटा पहाड़ पर रांची सहित विभिन्न क्षेत्रों से घूमने के लिए ये सभी लोग कांके के आसपास…

आसमानी बिजली का कहर, नकटा पहाड़ घूमने गए दो दोस्तों की मौत, पाँच घायल,
Read Time:4 Minute, 3 Second

आसमानी बिजली का कहर, नकटा पहाड़ घूमने गए दो दोस्तों की मौत, पाँच घायल,

चान्हो:- चान्हो प्रखंड के धार्मिक पर्यटक स्थल नकटा पहाड़ में बारिश के बीच वज्रपात से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। घटना चान्हो थाना क्षेत्र के धार्मिक पर्यटक स्थल नकटा पहाड़ पर हुई थी। जानकारी के अनुसार नकटा पहाड़ पर रांची सहित विभिन्न क्षेत्रों से घूमने के लिए ये सभी लोग कांके के आसपास विभिन्न जगहों पर काम करते हैं। सोमवार को करमा की छुट्टी होने के कारण दो कार में आठ दोस्त नकटा पहाड़ घूमने आये थे। इस दौरान ही शाम को बारिश के साथ वज्रपात हुआ और सभी उसकी चपेट में आ गये। घायलों ने बताया कि सभी लोग नकटा पहाड़ घूमने के लिए आए थे। पहाड़ के ऊपर चढ़े तो बारिश होने लगी, जिसके बाद वे लोग पहाड़ के उपर में ही एक पत्थर के नीचे बचने लगे, तभी अचानक हुए वज्रपात से सभी लोग बेहोश हो गए। इस बीच नकटा पहाड़ घूमने आए अन्य लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते थाना प्रभारी रंजय कुमार शस्त्र बल के साथ घटना स्थल पहुंच घायलों की ग्रामीणों के सहयोग से पहाड़ के नीचे उतारा और अस्पताल भेजा। लगभग एक किलोमीटर ऊपर ढलुआ पत्थर के पहाड़ से घायलों को उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।सभी घायलों को चान्हो स्वास्थ केन्द्र लाया,अधिकांश के रिश्तेदार चान्हो थानाक्षेत्र में रहते हैं, जो सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में अस्पताल में जमा हो गए। इधर घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिजन पहुंचे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था जिससे स्थानीय लोग उग्र हो गए और हंगामा करने लगे, साथ ही अस्पताल की व्यवस्था को
देखते हुए परिजन अपने अपने स्तर से सभी को इलाज के लिए मांडर स्थित कॉन्स्टेंट लिवेन्स अस्पताल लेकर आए।
चान्हो पुलिस ने दोनों मृतकों और घायलों के नाम की सूची जारी की है। सभी प्रभावित एक ही समुदाय के हैं. घायलों में एक शख्स बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के बगिया का रहने वाला है, जो अपने रिश्तेदार के यहां आया था. वज्रपात के दौरान इतनी तेज आवाज हुई की आसपास का पूरा इलाका थर्रा गया. यह तो गनीमत रही कि घटना के बाद स्थानीय लोगों की नजर पर्यटकों पर पड़ी और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यदि घायलों पर किसी की नजर नहीं पड़ती तो और भी क्षति हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार मृतकों में रांची जिला के कांके थाना क्षेत्र के बुकरू निवासी अफाउल अंसारी और पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर निवासी मो रजा शामिल है. वहीं घायलों में चक्रधरपुर के मिल्लत कॉलोनी निवासी मो. सद्दीक, चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ निवासी आमिर जेब, चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ निवासी अतीक इकबाल, रांची के पिठौरिया निवासी आसिफ अंसारी और बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का निवासी मो.बसीर शामिल हैं।

Loading

आसमानी बिजली का कहर, नकटा पहाड़ घूमने गए दो दोस्तों की मौत, पाँच घायल,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports