Views: 201
0 0
नावा बाजार प्रखंड में बजरंग दल के शौर्य जागरण रथ यात्रा का किया जाएगा भव्य स्वागत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नावा बाजार प्रखंड में बजरंग दल के शौर्य जागरण रथ यात्रा का किया जाएगा भव्य स्वागत

नावा बाजार (पलामू): – बजरंग दल शौर्य जागरण रथ यात्रा को लेकर प्रखंड नावाबाजार के पंचायत राजहरा स्थित झरना शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद् नावाबाजार के प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय ने की तथा संचालन विहिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने किया । बैठक में विश्व हिन्दू परिषद्…

नावा बाजार प्रखंड में बजरंग दल के शौर्य जागरण रथ यात्रा का किया जाएगा भव्य स्वागत
Read Time:2 Minute, 39 Second
नावा बाजार प्रखंड में बजरंग दल के शौर्य जागरण रथ यात्रा का किया जाएगा भव्य स्वागत

नावा बाजार (पलामू): – बजरंग दल शौर्य जागरण रथ यात्रा को लेकर प्रखंड नावाबाजार के पंचायत राजहरा स्थित झरना शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद् नावाबाजार के प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय ने की तथा संचालन विहिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने किया । बैठक में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के द्वारा नावा बाजार प्रखंड स्थित इटको व कंडा में देशव्यापी शौर्य जागरण रथ यात्रा का आगमन पर 1अक्टूबर 2023 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे भब्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया। इटको और कंडा पंचायत में दो छोटी-छोटी सभाओं के बाद पंडवा मोड़ पर एक बड़ी धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा।इसके बाद रथ मेदिनीनगर के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु पांडे ने प्रखंड के सभी सनातनी हिन्दू एवम् प्रभु श्रीराम भक्त, माताओं-बहनों तथा बजरंगी भाइयों से आग्रह किया है कि शोभा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल , भव्य एवम् ऐतिहासिक बनाने में सहभागी बनें।मैके पर जिला गौ रक्षा सह प्रमुख मंदीप विश्वकर्मा , विहिप मंत्री गणेश प्रसाद, गौ रक्षा प्रमुख ओम् प्रकाश गुप्ता, बजरंग दल सह संयोजक दीपक गुप्ता एवम् मनीष कुमार , जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि राजबली राम , भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, सोहदाग के पूर्व मुखिया गिरिवर सिंह, राजहरा पंचायत समिति सदस्य कमल राम, रोहित, बबलू, अजीत पाण्डेय, राकेश, अरविंद, अतुल, अजीत, राजन, आशीष दूबे, दिव्यांशु, शिवम्, प्रेमराज, चंदन, आदर्श, साहिल,प्रभात , पियूष, हर्ष, विश्वनाथ सिंह, विकास दूबे, जितेंद्र पाण्डेय सहित दर्जनों बजरंगी भाईयों की सहभागिता रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports