झारखंडस्थानीय समाचार

प्रभारी बीडीओ ने किया अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण

प्रभारी बीडीओ ने किया अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण

बरहरवा:– राजमहल अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मो. युसूफ ने गुरुवार को बरहरवा अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, पुरुष कक्ष, युवा मैत्री केंद्र, गैर-संचारी रोग क्लीनिक, परिवार कल्याण परामर्श केंद्र, टीवी दवाखाना, प्रसव कक्ष, नेत्र जांच केंद्र, कुष्ठ एवं फाइलेरिया क्लिनिक, कुपोषण केंद्र, प्रयोगशाला, एक्स-रे कक्ष और नियमित टीकाकरण केंद्र सहित अन्य विभागों का मुआयना किया।

उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य की समीक्षा करते हुए कुछ कमियों पर असंतोष जताया और संबंधित संवेदक को गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. देवेंदु बोस, बीपीएम अमित कुमार, संजय यादव, सुनील कुमार, रवींद्र तुरी, सुजॉय कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button