Views: 262
0 0
पड़वा ग्रामीण बैंक शाखा से 5-50 लाख रुपये की लूट, हथियार के बल में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर दिया लूट को अंजाम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पड़वा ग्रामीण बैंक शाखा से 5-50 लाख रुपये की लूट, हथियार के बल में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर दिया लूट को अंजाम

पंडवा पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट:- पंडवा(पलामू):-पलामू के पड़वा में अपराधियों ने वनांचल ग्रामीण बैंक शाखा से 5.50 लाख रुपये लूट लिये।बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया,पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पड़वा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया है।अपराधियों ने भीड़भाड़…

पड़वा ग्रामीण बैंक शाखा से 5-50 लाख रुपये की लूट, हथियार के बल में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर दिया लूट को अंजाम
Read Time:2 Minute, 38 Second
पड़वा ग्रामीण बैंक शाखा से 5-50 लाख रुपये की लूट, हथियार के बल में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर दिया लूट को अंजाम

पंडवा पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-

पंडवा(पलामू):-पलामू के पड़वा में अपराधियों ने वनांचल ग्रामीण बैंक शाखा से 5.50 लाख रुपये लूट लिये।बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया,पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पड़वा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया है।अपराधियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में एक बैंक से 5.50 लाख रुपये लूट लिये।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी के जरिए अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।जानकारी के अनुसार पड़वा थाना क्षेत्र में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की लामी पतरा शाखा संचालन होता है।शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे कर्मचारियों ने बैंक खोला इसी क्रम में दो अपराधी पहुंचे और बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया,जिसके बाद अपराधियों ने करीब 5.50 लाख रुपये लूट लिये। बाद में जब बाथरूम में बंद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया तो अन्य ग्राहकों ने बाथरूम का दरवाजा खोला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पडवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जाँच कर रही है।जानकारी के मुताबिक अपराधियों के पास हथियार भी थे दो अपराधी बैंक के अंदर थे जबकि दूसरा बैंक के बाहर मौजूद था।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से भाग गए। पुलिस बैंक और उसके आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।लंबे समय के बाद पलामू क्षेत्र में बैंक डकैती की घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी है, वाहनों की जांच की जा रही है।शुरुआती जानकारी के के मुताबिक लूट की रकम करीब 5,50 लाख रुपये की हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports