Views: 272
0 0
सूद के पैसों के लिए पार की हदें, महिला को नग्न कर पीटा; पिलाया पेशाब.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सूद के पैसों के लिए पार की हदें, महिला को नग्न कर पीटा; पिलाया पेशाब.

पटना ;-(Rns) : बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर थानाक्षेत्र के मोसिमपुर गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 1500 रुपए उधार का सूद चुकता नहीं करने पर दबंगों ने एक दलित महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दबंगों ने दलित महिला को नंगा कर उसे पेशाब भी पिलाया। घटना देर…

सूद के पैसों के लिए पार की हदें, महिला को नग्न कर पीटा; पिलाया पेशाब.
Read Time:3 Minute, 38 Second
सूद के पैसों के लिए पार की हदें, महिला को नग्न कर पीटा; पिलाया पेशाब.

पटना ;-(Rns) : बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर थानाक्षेत्र के मोसिमपुर गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 1500 रुपए उधार का सूद चुकता नहीं करने पर दबंगों ने एक दलित महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दबंगों ने दलित महिला को नंगा कर उसे पेशाब भी पिलाया। घटना देर रात की बताई जा रही है। घायल महिला का खुसरूपुर पीएचसी में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

पीड़िता ने इस संबंध में गांव के प्रमोद कुमार सिंह उसके पुत्र पीयूष कुमार समय तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ खुसरूपुर थाने प्राथमिक की दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने मारपीट की घटना को स्वीकारते हुए दलित महिला को नंगा कर पेशाब पिलाने की घटना को सिरे से नकार दिया है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़िता ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व उसके पति ने गांव के प्रमोद कुमार सिंह से 1500 रुपए उधार लिए थे, जिसे उन्होंने पिछले साल ही चुकता कर दिया था। उन्होंने बताया की प्रमोद सिंह द्वारा सूद के पैसों की लगातार मांग की जा रही थी। आशा देवी ने बताया कि बीते देर रात प्रमोद कुमार सिंह और उसके समर्थक उनके घर पर आ धमके और जबरन उसे उठाकर अपने घर के पास ले जाकर जमकर उसकी पिटाई की। इस दौरान दबंगों ने उन्हें नंगा कर पेशाब भी पिलाया। पीड़िता के भैसुर और घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने भी गांव के प्रमोद कुमार सिंह और उसके पुत्र पीयूष कुमार पर आशा देवी को नंगा कर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने मारपीट की घटना को स्वीकारते हुए दलित महिला को नंगा कर पेशाब पिलाने की घटना को सिरे से नकार दिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि पीड़ित महिला ने 5- 6 वर्ष पूर्व अपने किसी परिचित को प्रमोद कुमार सिंह से 6000 रुपए उधार दिलाया था, जिसे वह व्यक्ति चुकता नहीं कर पाया था। उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर प्रमोद कुमार सिंह और उसके समर्थकों द्वारा महिला पर दबाव बनाए जाने को लेकर उसकी पिटाई की गई। डीएसपी ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है।

Loading

सूद के पैसों के लिए पार की हदें, महिला को नग्न कर पीटा; पिलाया पेशाब.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports