लातेहार:-राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया l इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा युवक- युवतियों के अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक है l उन्होंने युवाओं से अपील किया कि कोई एक खेल अवश्य खेलें l
इस मौके पर रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
जिसमें बालक वर्ग में एथलेटिक्स बालक प्रशिक्षण केंद्र लातेहार ने प्रथम स्थान, डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर ( टीम A ) ने द्वितीय तथा डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर ( टीम B ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
रस्साकस्सी के बालिका वर्ग में फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चंदवा ने प्रथम, डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर टीम A ने द्वितीय तथा डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर टीम ब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया l
- आकांक्षा नागेसिया ( राज्य स्तरीय 800 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता)
- प्रेमिका बेक ( राज्य स्तरीय 400 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता)
- जेनी टोप्पो, शॉट पुट में प्रथम पुरस्कार विजेता
- संजना एक्का डिस्कस थ्रो में प्रथम पुरस्कार विजेता
- प्रीति बाड़ा जेवलिन थ्रो में प्रथम पुरस्कार विजेता
- कुलदीप टोपनो
- आसिफ खान