पाकुड़
Trending

झारखंड स्थापना दिवस पर बरहेट में गृह प्रवेश का उत्सव, पीएम जनमन और अबुआ आवास से साकार हुआ गरीबों का सपना

लक्ष्मीमहुआटांड़ और फूलभंगा गांव में नए पक्के मकानों में हुआ गृह प्रवेश, वर्षों बाद अपना आशियाना पाकर भावुक हुए लाभुक परिवार

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू

बरहेट। अपना घर हर परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है। सिर पर पक्की छत और परिवार के साथ सुरक्षित जीवन बिताने की चाह वर्षों से संजोए गरीब परिवारों का सपना अब साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री जनमन और अबुआ आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गृह प्रवेश सप्ताह के तहत बरहेट प्रखंड की सिमड़ा पंचायत के लक्ष्मीमहुआटांड़ और फूलभंगा गांव में खुशियों का माहौल देखने को मिला। यहां आवास योजना के लाभुक परिवारों ने अपने नवनिर्मित पक्के मकानों में विधिवत गृह प्रवेश किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर नए घरों का शुभारंभ कराया। वर्षों से पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठे लाभुक परिवारों के लिए यह पल बेहद खास रहा। अपना आशियाना मिलने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी।

झारखंड स्थापना दिवस पर बरहेट में गृह प्रवेश का उत्सव, पीएम जनमन और अबुआ आवास से साकार हुआ गरीबों का सपना

कच्चे मकानों से पक्केआशियाने तक पहुंचा गरीबों का सफर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि पीएम जनमन और अबुआ आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरकार का संकल्प है कि जरूरतमंदों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के लिए पक्का मकान कभी दूर का सपना था, आज वे अपने घर के मालिक बन रहे हैं। यह योजनाएं गरीबों के जीवन में खुशहाली और आत्मसम्मान का नया अध्याय जोड़ रही हैं।

कोई पात्र परिवार आवास योजना से वंचित न रहे : बीडीओ

बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार मिल सके और हर पात्र व्यक्ति को पक्के मकान का लाभ प्राप्त हो।

स्थापना दिवस की खुशियों में जुड़ा गृह प्रवेश का उत्सव

इस अवसर पर उप प्रमुख रूपक साह, आवास समन्वयक मार्शल किस्कू, समदा सोरेन, मनोज कुमार, पंचायत सहायक अब्दुल जब्बार, शाहबाज आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। नए घरों में गृह प्रवेश के साथ लाभुक परिवारों के लिए यह दिन यादगार बन गया

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button