झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

साहिबगंज नगर परिषद के वाहन पड़ाव का ठेका कृष्णा कुमार यादव के नाम, 1.10 करोड़ की लगी बोली

सुरक्षित राशि से महज 3 हजार रुपये अधिक पर हुआ डाक, रवींद्र यादव को मिली शिकस्त

Views: 7
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

रिपोर्ट : सोनू कुमार

साहिबगंज। साहिबगंज नगर परिषद के वाहन पड़ाव का ठेका हासिल करने के लिए बुधवार को नगर परिषद सभागार में डाक की प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें दो संवेदकों के बीच मुकाबला हुआ। अंततः कृष्णा कुमार यादव ने 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 500 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर वाहन पड़ाव का ठेका अपने नाम कर लिया। इस बोली के साथ उन्होंने रवींद्र यादव को पीछे छोड़ दिया।

1.10 करोड़ की सुरक्षित राशि, महज 3 हजार रुपये अधिक पर हुआ डाक

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के मार्च तक की अवधि के लिए वाहन पड़ाव का डाक कराया गया। इसके लिए सुरक्षित बोली 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 500 रुपये निर्धारित की गई थी। डाक के दौरान कृष्णा कुमार यादव ने 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 500 रुपये की अंतिम बोली लगाई। इस प्रकार सुरक्षित राशि से महज 3 हजार रुपये अधिक पर डाक की प्रक्रिया पूरी हुई।

साहिबगंज नगर परिषद के वाहन पड़ाव का ठेका कृष्णा कुमार यादव के नाम, 1.10 करोड़ की लगी बोली

बस स्टैंड, साक्षरता चौक समेत कई स्थानों पर होगी वसूली

वाहन पड़ाव के ठेके के तहत बस स्टैंड, घोड़माड़ा पुल के समीप, साक्षरता चौक, शिबू सोरेन चौक समेत नगर परिषद क्षेत्र के अन्य निर्धारित पड़ाव स्थलों से वाहन शुल्क की वसूली की जाएगी। इन स्थानों पर निर्धारित नियमों एवं दरों के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।

अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

डाक की प्रक्रिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। मौके पर सिटी मैनेजर, आरआई सौरव कुमार समेत नगर परिषद के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button