मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई, होटल में छापेमारी के दौरान युवती फरार
बंगाल पुलिस की कार्रवाई के दौरान बिगड़ी स्थिति, युवती मौके से फरार

पाकुड़ (संवाददाता): पश्चिम बंगाल के सूती थाना की आठ सदस्यीय पुलिस टीम एक सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम पाकुड़ पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक विशेष मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई थी।
हालांकि, बंगाल पुलिस ने शुरुआती दौर में यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस मामले में यहां आई है। सूत्रों के अनुसार, मामला एक युवक और युवती से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बंगाल पुलिस ने पाकुड़ के एक स्थानीय होटल में छापेमारी की, जहां उक्त युवक और युवती पिछले करीब एक महीने से ठहरे हुए थे। छापेमारी के दौरान जब पुलिस दोनों को पकड़ने पहुंची, तो अचानक स्थिति बिगड़ गई।

बताया जाता है कि पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए युवती होटल के पास स्थित एक तालाब में कूदकर मौके से फरार हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल, बंगाल पुलिस स्थानीय पाकुड़ पुलिस के सहयोग से फरार युवती की तलाश में जुटी हुई है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।
![]()



