स्थानीय समाचारझारखंड समाचारलातेहार

लातेहार में 36 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए

Views: 35
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second
लातेहार में 36 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए

लातेहार। लातेहार पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने की मुहिम में एक और सफलता हासिल की है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और साइबर सेल की तकनीकी टीम की मदद से बरामद किए गए 36 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन लोगों के मोबाइल फोन खो गए हैं, वे संचार साथी के सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या अपने नजदीकी थाना में सूचना दें। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस तकनीकी सहायता से मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद करने का प्रयास करती है।

लातेहार में 36 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए


मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने लातेहार पुलिस और साइबर सेल की सराहना की। मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्हें अपने खोए हुए मोबाइल के वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम के प्रयास से उनका मोबाइल सुरक्षित मिल गया। कहा कि पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर बिना देर किए इसकी सूचना दर्ज कराएं, ताकि उसे जल्द से जल्द खोजा जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button